छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज का शपथ ग्रहण समारोह 26 अक्टूबर को , समाज ने दिया न्यौता *शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 27, 2025

छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज का शपथ ग्रहण समारोह 26 अक्टूबर को , समाज ने दिया न्यौता *शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 


 


रायपुर - छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर में संपन्न होगा।

  बता दें कि छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष भारत दास मानिकपुरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात किया गया। छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर में आगामी 26/09/25 को संपन्न होगा। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने न्यौता को स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान की है।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल दास पड़वार, नान्हीदास दीवान प्रदेश महासचिव, कृष्णा दास बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष,गोरेदास मानिकपुरी प्रदेश सचिव, मनोज मानिकपुरी, मोती दास मानिकपुरी महानगर अध्यक्ष, श्रवण दास मानिकपुरी,पवन दास युवा उपाध्यक्ष, प्रशांत मानिकपुरी अधिवक्ता, मनोहर दास, घनश्याम दास, शंभू दास मानिकपुरी, रघुवेन्द्र दास, पुरूषोत्तम दास सहित सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer