बसना -छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101 वीं जयंती "जन्म शताब्दी वर्ष" पर छत्तीसगढ़ के 115 अटल परिसर का वर्चुअल उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के अनेक
मंत्रीगणों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
बसना नगर में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर बसना विधानसभा संयोजक डॉ एन के अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,बसना नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ खुशबू अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव,जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,सी एम ओ सूरज सिदार , वरिष्ठ पत्रकार सेवकदास दीवान, भीष्म प्रधान,दीपक यदु, अभिमन्यु जायसवाल,सी डी बघेल,आर के दास,अभय धृतलहरे,मनहरण सोनवानी,अमृत चौधरी,संजय तायल,पूर्व पार्षद मुरारी अग्रवाल,प्रदीप दास,पार्षद मनोज गहरेवाल,शिव नायक, गौतम धृतलहरे, मुजम्मिल कादरी,संगीता नायक, महेन्द्र सिंह अरोरा,दीपक शर्मा,सरोज पटेल, दीपक यदु,कावेरी चौधरी ,मोनू बंजारा, रेणुका साहू, वीरेंद्र बघेल,प्रशान्त बरिहा, हिमालय सिन्हा,राम यादव एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य जन उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉ एन के अग्रवाल ने भारत रत्न स्व अटल जी की दूरदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए अटल जी की कविताओं से खूब तालियां बटोरी।
उन्होंने अटल जी कविता *"कदम मिलाकर चलना होगा"*
एवं *"हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा"* से अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि,अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युग पुरुष थे जिनकी वाणी में ओज, विचारों में स्पष्टता और निर्णयों में राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा। सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की मजबूत नींव रखकर उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। उनका कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की जयंती के अवसर पर हम सभी को उनके आदर्शों और विचारों को याद करना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अटल जी की नीतियों और विचारों ने देश को एक नई दिशा दी और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।
इस दौरान डॉ खुशबू अग्रवाल ने कहा कि,श्रद्धेय अटल जी की जयंती के अवसर पर हम सभी को उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। अटल जी की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर है।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता ने कहा कि अटल जी ने देश के लिए बहुत काम किया और हमें उनके सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।



