बसना - थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एस डी ओ पी सरायपाली श्रीमती ललिता मेहेर की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती ललिता मेहेर ने कहा कि होली का पर्व प्रेम,भाईचारा, सद्भावना का त्योहार है।इसे शांति पूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। किसी भी महिला पुरूष को जबर्दस्ती रंग गुलाल न लगायें। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए इस होली त्योहार को मनाया जाये। किसी भी धर्म के धार्मिक स्थल पर रंग न फेंकें। कोई भी व्यक्ति जबर्दस्ती रंग लगाता है या शांति भंग करता है इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें।हम निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे। डी जे प्रतिबंधित है इसका आवश्यक रूप से ध्यान रखेंगे। थाना प्रभारी शरद दुबे ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से कहा कि होली को शांति पूर्ण ढंग से मनायें।होली त्योहार को देखते हुए हर चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की जायेगी। किसी भी प्रकार से अशांति न फैले।आप सभी नागरिकों से हम सहयोग की आशा करते हैं। पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी अपने अपने विचारों को साझा किया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता रमेश अग्रवाल, जसवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष सिक्ख समाज बसना, मुतवल्ली मुस्लिम जमात बसना, कांग्रेस नेता मनजीत सिंह सलूजा, पत्रकार सेवक दास दीवान जिलाध्यक्ष पूज्य मानिकपुरी पनिका समाज,शीत गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पंचायत, प्रकाश सिन्हा सभापति जनपद पंचायत, पार्षद गण मनोज गहेरवाल, आशीष साहू, राकेश डड़सेना, पत्रकार गण मनहरण सोनवानी, इब्राहिम कादरी, देशराज दास,बसंत साहू, हेमंत ताण्डी,सी डी बघेल, गौरीशंकर मानिकपुरी,सुकदेव वैष्णव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



