कलेक्टर,एसपी और सी.ई.ओ ने लिया जिले से लगे ओडिशा बॉर्डर का जायजा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 4, 2020

कलेक्टर,एसपी और सी.ई.ओ ने लिया जिले से लगे ओडिशा बॉर्डर का जायजा

सुनील यादव
गरियाबंद। वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण हेतु जिले के ओडिशा बॉर्डर से लगे सीमा को पूरी तरह से सील किया गया है। यहां पर लोगों की आवाजाही के साथ ही बिना ई-पास के वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंधित किया गया है। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने आज गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ओडिशा राज्य के सीमावर्तीय चेकपोस्ट खुटगांव और केंटपदर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एस.पी.श्री बी.आर पटेल और जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री विनय कुमार लंगेह भी साथ मौजूद थे। कलेक्टर ने चेकपोस्ट पर ड्यूटीरत कर्मचारियों से लोगों के आवाजाही और वाहनों के आवागमन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर दर्ज पंजी का अवलोकन भी किया। खुटगांव और केंटपदर चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों के लिए अस्थाई छायादार कक्ष बनाने जनपद सी.ईओ को निर्देशित किया। एस.पी.श्री पटेल ने ड्यूटीरत कर्मचारियों को अनावश्यक आवाजाही करने वालों पर कड़ाई बरतने के निर्देश दिये। सी.ई.ओ श्री लंगेह ने बाहर से आने वाले इस क्षेत्र के लोगों को पहले अस्थाई स्वास्थ्य जांच केंद्र भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने शासकीय महाविद्यालय देवभोग में बनाये गये अस्थाई स्वास्थ्य जांच केंद्र का अवलोकन किया और यहां पर प्रवासी मजदूरो के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने  जनपद सी.ई.ओ को स्वास्थ्य जांच केन्द्र में प्रवासी मजदूरों के आगमन को ध्यान में रखते हुए चैबीसों घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये।
क्वारेंटाइन सेन्टर सीनापाली का अवलोकन
देवभोग क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ,एसपी श्री बी.आर. पटेल और जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री विनय कुमार लंगेह देवभोग विकासखंड के क्वारेंटाइन सेन्टर सीनापाली का भी अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिव और पंचायत पदाधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। सी.ई.ओ श्री लंगेह ने सेन्टर में ठहरे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने कहा। उक्त सेन्टर में अन्य राज्यों से पहुंचे 71 प्रवासी मजदूर ठहराये गए हैं। यहां पर सुबह की नास्ता व दोपहर एवं रात्रि की भोजन के साथ सोने आदि के लिए पुख्ता प्रबंध किया गया है। 17 मजदूर 14 दिवस का क्वारेंटाइन पूर्ण कर लिये हैं। इनको शेष 14 दिवस होम आईसोलेशन हेतु स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात उनके घर भेजने कहा गया।
लाटापारा गौठान का अवलोकन
कलेक्टर, एस.पी और सी.ई.ओ ने राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना नरूवा,गरूवा, घुरूवा , बाड़ी के तहत लाटापारा में बनाये गए गौठान का अवलोकन भी किये। प्रथम फेस में स्वीकृत इस गौठान का निर्माण तीन एकड़ क्षेत्र में किया गया है। वहीं गौठान से लगे पांच एकड़ क्षेत्र में चारागाह विकसित किया गया है। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट, नाडेपटांका के साथ ही पशुओं के सुखा चारा हेतु पैरावट भी उपलब्ध है। गांव के 700 मवेशी के लिए दो चरवाहे भी उपलब्ध है। गांव वालों की मांग पर कलेक्टर श्री डेहरे ने गौठान में पानी व्यवस्था के लिए क्रेडा के माध्यम से सोलर पंप लगाने जनपद सीईओ को निर्देशित किया।
एस.डी.एम कार्यालय मैनपुर का अवलोकन
जिले के नये अनुविभाग मुख्यालय मैनपुर में पुराना अस्पताल को एस.डी.एम कार्यालय के रूप में डेवलप किया गया है। कलेक्टर श्री डेहरे, एसपी श्री पटेल और सीईओ श्री लंगेह ने आज उक्त कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री डेहरे ने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर कार्यालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने कर्मचारियों को निर्देशित किया। वहीं एस.डी.एम श्रीमती अंकिता सोम को नवीन कार्यालय के अनुरूप लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने की समझाईश दी। इस अवसर पर तहसीलदार देवभोग श्री बाबूलाल कुर्रे, जनपद सीईओ देवभोग श्री एम.एल मण्डावी, जनपद सीईओ मैनपुर श्री नरसिंग ध्रुव, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ सुधीर पंचभाई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

ad inner footer