मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 4, 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीरदास जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीरदास जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों को प्रहार किया और मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। उन्हीं के जीवन मूल्यों को लेकर ही हम नवा-छत्तीसगढ़ गढ़ने की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

कबीर जयंती पर मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित 

छत्तीसगढ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पशु वध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को शत प्रतिशत  रूप से दिनांक 5 जून 2020 शुक्रवार को कबीर जयंती के अवसर पर बंद रखने एवं मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश  का उल्लंधन करने पर नगर निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल मांस- मटन जब्त करके संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमृत चोपड़ा ने निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं जोन स्वच्छता निरीक्षकों को दिनांक 5 जून 2020 शुक्रवार को कबीर जयंती के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में दिनभर सतत पर्यवेक्षण कर प्रतिबंध आदेष का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन कड़ाई के साथ सुनिश्चित करवाने के आदेष दिये हैं। वहीं नगर निगम आयुक्त  सौरभ कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है. कि यदि दिनांक 5 जून 2020 शुक्रवार को कबीर जयंती के अवसर पर रायपुर निगम क्षेत्र में कही भी प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की कोई भी दुकान खुली मिली तो उक्त क्षेत्र से संबंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही राज्य शासन के निर्देशों का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन ना पाये जाने की स्थिति में की जायेगी।

Post Bottom Ad

ad inner footer