नवनियुक्त कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने किया पदभार ग्रहण - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 3, 2020

नवनियुक्त कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने किया पदभार ग्रहण



सुनील यादव  

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में नवपदस्थ कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज 10.30 बजे कलेक्टर कक्ष में पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी  क्षीरसागर गरियाबंद जिले के आठवें कलेक्टर होंगे। इससे पूर्व वे जशपुर जिले के कलेक्टर व रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे संचालक कृषि एवं गन्ना आयुक्त तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाऊस कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  विनय कुमार लंगेह एवं वनमण्डलाधिकारी मंयक अग्रवाल मौजूद थे।

Post Bottom Ad

ad inner footer