कन्या आश्रम शाला गोढ़ी की प्राचार्य श्रीमती मैथिली बारीक मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 9, 2021

कन्या आश्रम शाला गोढ़ी की प्राचार्य श्रीमती मैथिली बारीक मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित

छत्तीसगढ़ में अलग पहचान रखती है शासकीय कन्या आश्रम शाला गोढ़ी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकर - 2021 सम्मान शासकीय कन्या आश्रम शाला गोढ़ी विकासखंड तमनार जिला रायगढ़ के प्राचार्य श्रीमती मैथिली बारीक को बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री संजय अलंग (आईएएस) , संयुक्त संचालक (शिक्षा ) श्री आर एस चौहान ने संभागीय शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में शिक्षा गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि रायगढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र गोढ़ी , तमनार आश्रम शाला के प्राचार्य श्रीमती मैथिली बारीक एक कुशल , अनुशासन प्रिय , समय की पाबंद रहती हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षक - शिक्षिकाओं के मेहनत से छात्र-छात्राएं सतत राज्योत्सव , गणतंत्र समारोह , स्वतंत्रता दिवस समारोह के सामूहिक नृत्य में भागीदारी लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करते रहे हैं। पूर्णतया आश्रम शाला शब्द को सार्थक करते हुए छात्राएं कठोर परिश्रम के साथ पढ़ाई - लिखाई , स्वच्छता , वृक्षारोपण ,पर्यावरण सरंक्षण ,लोक नृत्य , खेल , पाठ्य सहगामी क्रियाएं में सक्रिय रहती है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नेतराम साहू ने श्रीमती मैथिली बारीक प्राचार्य को शिक्षा गुणवत्ता हेतु मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2021 सम्मान प्राप्त होने पर बधाई दिया है एवं सही प्राचार्य का चयन करने के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आर एस चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्रीमती मैथिली बारीक को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2021 सम्मान मिलने पर रायगढ़ जिले के शिक्षक शिक्षिकाएं हर्षित एवं गर्वित है।

रिपोर्टर क्रांति न्यूज से छत्तीसगढ़ विषेश संवाददाता हेमन्त की रिपोर्ट

Post Bottom Ad

ad inner footer