एसपी ऐलेसेला ने किया सखी सेन्टर का अवलोकन - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 26, 2021

एसपी ऐलेसेला ने किया सखी सेन्टर का अवलोकन

 

बलौदाबाजार, 26 अक्टूबर 2021 पुलिस अधीक्षक  आई.के.ऐलिसेला ने आज यहां जिला कलेक्टोरेट परिसर में संचालित सखी वन स्टाप सेन्टर का अवलोकन किया। उन्होंने सेन्टर में पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सेन्टर में घरेलू हिंसा, सामाजिक बहिस्कार, टोनही प्रताड़ना के मामलों को डील करने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। एसपी ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को पुलिस द्वारा त्वरित एवं हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप साथ थे। सखी सेन्टर की प्रशासिका तुलिका परगनिहा ने पुलिस अधीक्षक को सखी सेन्टर की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में वर्ष 2017 में सखी सेन्टर की स्थापना की गई है। अब तक लगभग साढ़े 4 साल की अवधि में 9 सौ से ज्यादा महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है। उन्हें विधिक, चिकित्सकीय,पुलिस, परामर्श और आश्रय सुविधा प्रदान की गई है। एसपी  ऐलेसेला ने सखी सेन्टर की कुशल व्यवस्था की प्रशंसा की। सखी सेन्टर से सहायता प्राप्त करने के लिए कोई भी पीड़ित महिला मोबाईल नम्बर 7089383268 अथवा महिला हेल्प लाईन के टोल फ्री नम्बर 181 पर डायल कर सम्पर्क कर सकते हैं।                           

 बलौदाबाजार से ब्यूरो चीफ गोपी की रिपोर्ट

Post Bottom Ad

ad inner footer