हमर तिरंगा गौरव यात्रा आज से प्रारंभ - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 10, 2022

हमर तिरंगा गौरव यात्रा आज से प्रारंभ

 🇮🇳



 सरसींवा -छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  छत्तीसगढ़ शासन व  प्रदेश अध्यक्ष  मोहन मरकाम के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी विधानसभाओं मेंआज से  हमर तिरंगा गौरव पदयात्रा की शुरुआत की जा रही है, जिसमें आज बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक चन्र्ददेव राय ने मां महामाया देवी के मंदिर मे पूजा अर्चना करने के पश्चात  सरसीवा कांग्रेस कार्यालय से भटगांव तक के लिए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।  जिसमे 15 कि मी  भटगांव से बिलाईगढ़ तक विधायक व संसदीय सचिव चन्द्रदेव रॉय के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राएं के साथ-साथ बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथो में  तिरंगा लिये यात्रा में पैदल चल कर भाग लिया।

      तिरंगा यात्रा में समस्त कांग्रेसी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,NSUI,सेवादल, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण समस्त जन उपस्थित रहे।

 ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम का रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी जाएगी।  

     आज आजादी के 75 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष्य पर महापुरुषों की त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करते हुए विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बन सकते हैं उक्त बातें आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत के समय सरसींवा कांग्रेस कार्यालय में विधायक राय ने उपस्थित जनसमूह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।


     आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के आह्वान पर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।

Post Bottom Ad

ad inner footer