द आडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में छबिराम का नाम दर्ज - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 23, 2022

द आडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में छबिराम का नाम दर्ज

 


 

* शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम के हाथों हुए सम्मानित 


महासमुन्द - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में पदस्थ प्रधान पाठक एवं लेखक छबिराम पटेल के द्वारा सकारात्मक एवं प्रेरणादायक सुविचारों,सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया चुका है। ये सभी पुस्तकें अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसबीएन नम्बर से युक्त हैं।इन 12 पुस्तकों में कुल 24586 सूक्ति वाक्य शामिल हैं। जो अपने आप में राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी उपलब्धि है। इनकी सभी 12 पुस्तकों को गत दिनों द आडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया है। जिसे छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा अपने  निवास कार्यालय रायपुर में 21 सितंबर को डॉ.छबिराम पटेल को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आप ने शिक्षा,समाज एवं  साहित्य के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय कार्य किया है,इसके लिये आप बधाई के पात्र हैं। आप ने शिक्षा विभाग व छत्तीसगढ़ प्रदेश का रोशन कर राष्ट्रीय स्तरीय की उपलब्धि हासिल की है।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा,समाज और साहित्य सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोग निश्चित ही समाज एवं देश के लिये प्रेरणास्रोत होते हैं। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव गोलू रावल,भूषण बरिहा एवं कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि स्कूल शिक्षा विभाग में छबिराम पटेल सेवा देते हुये 36 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। उन्हें पूर्व में राज्यपाल पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। पटेल को इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल होने पर महासमुंद जिले सहित प्रदेश के कई शिक्षकों,समाजसेवी,मित्रों एवं साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सेवक दास दीवान प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ, खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर , महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल,एसडीएम राकेशकुमार गोलछा,पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग,उपाध्यक्ष मुकेश यादव,बीईओ के के ठाकुर , एबीईओ लीलाधर चौधरी,बीआरसीसी अतुल प्रधान,प्राचार्य अनूप दीक्षित,पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव,अघरिया समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल,मनोहर पटेल, नरेश्वर सैलानी,पूर्व नगर पंचायत देवेश निषाद,वरिष्ठ नागरिक अनंतसिंह वर्मा,कार्तिकराम ठाकुर,संजय सिन्हा,कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित,कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अशोकगिरी गोस्वामी,पीताम्बर डड़सेना,साहित्यकार प्रवीण प्रवाह, बंटी छत्तीसगढ़िया, शिवशंकर पटनायक,शशिकुमार डड़सेना,सन्तोष गुप्ता,अंकित बंसल,परमीत माटा,आकाश अग्रवाल,व्याख्याता सुधीर प्रधान,द्वारिका पटेल,केडी नाग,महेंद्र चौधरी,अंशुमन तांडी,समन्वयक नितेश साहू,कौतुक पटेल,शिक्षक लेखराम साहू,नरेंद पटेल,युवा  वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर,गोपीराम टण्डन,पिथौरा सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर पटेल,सरपंच सादराम पटेल,राजेन्द्र सिन्हा,पुनीतराम सिन्हा,प्रेमशंकर प्रधान,सरपंच सुधीर प्रधान,विजयकुमार अनंत,मनराखन ठाकुर,घनश्याम महंती,मोहितराम पटेल,मुकेशकुमार सिन्हा प्रमुख हैं।

Post Bottom Ad

ad inner footer