+ आत्महत्या करने वाले किसान कांतिलाल साहू को 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग का किया समर्थन-किसान मोर्चा
तुमगांव महासमुन्द-हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड सत्याग्रह के 192 वें दिन खेती किसानी एवं पानी बरसात के बाद भी लगभग 50 किसान शामिल हुए।अखंड सत्याग्रह के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किसान नेता युवा किसान नेता तारेंद्र यादव उप सरपंच,लखन जलक्षत्री,नंदलाल सिन्हा,कौशल जलक्षत्री,दशरथ सिन्हा,मोहन यादव,बिषरू सिन्हा, देवनारायण साहू ने किया।अखंड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को किसान नेता उदयराम चंद्राकर, चैनुराम साहू,बिषरू सिन्हा,कृष्ण कुमार साह,दशरथ सिन्हा,मोहन यादव,श्रीमती राधबाई सिन्हा, श्यामाबाई ध्रुव,पंचवती यादव, बिसाहिन सिन्हा,रामबाई आदि ने संबोधित किया।अखन्ड सत्याग्रह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता चैनुराम साहू ने कहा कि आज 192 वें दिन की सबसे लंबी लड़ाई लड़कर न केवल महासमुन्द जिला में वरन पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों ने इतिहास रचने का कार्य किया है।महासमुन्द जिला में चाहे लेव्ही आंदोलन की लड़ाई हो चाहे 170(ख) की लड़ाई हो सभी में जीत मिली है।उसी प्रकार से करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट के सभी गैर कानूनी कार्य में भी स्थाई रूप से रोक लगेगा और किसानों को अवश्य जीत मिलेगी।उदयराम चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग रच रही है,वहीं दूसरी ओर किसान और कृषि भूमि को बर्बाद करने में तुली हुई है। कांग्रेस सरकार और जिला प्रशासन महासमुन्द के हठधर्मिता के चलते आत्महत्या करने वाले हमारे किसान भाई कन्हारपुरी निवासी कांतिलाल साहू के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग हमारे किसान मोर्चा के अध्यक्ष राज्य आंदोलन कारी श्री अनिल दुबे ने की है उसका सभी सत्याग्रही किसान समर्थन करते हैं।नंदलाल सिन्हा ने कहा कि शासन प्रशासन किसानों की धौर्यता और अनुशासन को कमजोरी समझने का भूल न करे और भ्र्ष्ट उद्योगपति के गैर कानूनी कार्य को संरक्षण न दे। श्रीमती राधबाई सिन्हा ने कहा कि करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट के मालिक निर्णय चौधरी,अशोक चौधरी ,राजकमल सिंघानिया रावण की तरह अन्याय और अपराध को बढ़ावा न दे अन्यथा दशहरा पर्व में उसका सत्यानाश करके रहेंगे।श्यामाबाई ध्रुव ने कहा कि तीजा पोरा त्योहार चल रहा था इस कारण महिला किसानों की भागीदारी कम हो रही थी अब महिला किसानों की भागीदारी पुरुष किसानों से ज्यादा रहेगी।