डॉ संपत ने भाजपा का दामन थामा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 20, 2022

डॉ संपत ने भाजपा का दामन थामा

 



* नीलांचल सेवा समिति का  भाजपा में हुआ विलय

* गजेन्द्र साहू अध्यक्ष नपं सहित समिति के पार्षदों ने किया भाजपा प्रवेश

रायपुर - भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगी कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह, सारंगढ़ के पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, विजय अग्रवाल रायगढ़, डॉ संपत अग्रवाल पूर्व नपं अध्यक्ष बसना को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा गमछा पहना कर भाजपा प्रवेश कराया।

  बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में संपत अग्रवाल ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था।  बागी होने पर भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। लगभग एक वर्ष से चल रहे भाजपा प्रवेश पर आखिर कार संपत अग्रवाल को सफलता मिल गई। बसना विधानसभा क्षेत्र में नर सेवा नारायण सेवा की भावना को लेकर चलाये जा रहे नीलांचल सेवा समिति का भी विलय हो गया। बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष गजेन्द्र साहू सहित नीलांचल सेवा समिति के सभी पार्षदों, बसना क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंचों के अलावा क्षेत्र के समाज प्रमुखों ने भाजपा का दामन थामा है। डॉ संपत अग्रवाल के भाजपा प्रवेश को लेकर लगाये जा रहे कयास पर आज विराम लग गया। डॉ संपत भाजपा के हो गये। अब देखना यह होगा कि विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी का रूख क्या होगा।

Post Bottom Ad

ad inner footer