तुमगांव /महासमुन्द -विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से क्षेत्र के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 317 दिन लगभग 20 किसान जवान और महिलाओं ने भाग लिया।आज अखण्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता नंदकिशोर यादव,नंदलाल सिन्हा, तारेंद्र यादव उप सरपंच,बोधन यादव, रामुदास मानिकपूरी ने किया।आज अखण्ड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को किसान नेता नंदकिशोर यादव,चैनुराम साहू, उदयराम चंद्राकर,रामनाथ ढीढी, दशरथ सिन्हा,नारायण यादव, श्रीमती राधबाई सिन्हा,ललिता साहू, श्यामाबाई ध्रुव आदि ने संबोधित किया।अखण्ड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी अन्नदाता किसानों के लिए दान देने का महापर्व का दिन है।आज के दिन अनाज दान के माध्यम से अनेकों निजी स्कूल, सहकारी संस्थाओं का गठन कर लोगों में रोजगार और शिक्षा प्रचार का अनेकों कार्य किया गया है।आज हम लोगों को भी इस दान महापर्व से सीख लेकर धरना-आंदोलन को सफल बनाने में सहायक हो सकता है।चैनुराम साहू ने कहा कि असंगठित किसान खेतिहर मजदूरों को सहायता पहुंचाने में छेरछेरा और मुठियादान का अधिक महत्व है।उदय चंद्राकर ने कहा कि संगठित होकर आपसी सहयोग से बड़ा से बड़ा कार्य किया जा सकता है।सभी पर्व को हम सत्याग्रहियों को सत्याग्रह स्थल में ही मनाकर अपने संगठन को मजबूत करना है।नारायण यादव ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में चल रहे इस ऐतिहासिक आंदोलन को गांव-गांव में विस्तारित करना है।श्रीमती राधबाई सिन्हा ने कहा कि संगठन शक्ति में इतनी ताकत है बड़ी से बड़ी समस्या और संकट का सामना किया जा सकता है।इसलिए हम लोगों को हमारे पुरखों द्वारा किये गए अनेकों रचनात्मक कार्य का अनुसरण करना चाहिए।