स्थापित शनिदेव प्रतिमा के बाजू में शौचालय निर्माण जारी, हिन्दू संगठनों मे भारी आक्रोश * राष्ट्रीय बजरंग दल, शिवसेना के द्वारा शौचालय निर्माण रोके जाने मांग की गई - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 31, 2023

स्थापित शनिदेव प्रतिमा के बाजू में शौचालय निर्माण जारी, हिन्दू संगठनों मे भारी आक्रोश * राष्ट्रीय बजरंग दल, शिवसेना के द्वारा शौचालय निर्माण रोके जाने मांग की गई

 


बसना - बसना विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छुईपाली सीमा क्षेत्र में शनिदेव प्रतिमा के पास शौचालय निर्माण किया जा रहा है, जिसका शिवसेना, राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुरजोर विरोध किया है।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छुईपाली के द्वारा 15 वें वित्त की राशि से शौचालय निर्माण किया जा रहा है। जहां पर शौचालय बनाया जा रहा है वहां पर पहले से शनिदेव भगवान की प्रतिमा स्थापित है। बसना तहसील के प ह नं 25 ग्राम छुईपाली में शासकीय भूमि है जहां पर वृक्षारोपण कर सराई वृक्ष लगाया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर किसी सज्जन व्यक्ति के द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया गया है। ग्राम पंचायत छुईपाली के द्वारा 15 वें वित्त की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है।जिस स्थान पर शौचालय का निर्माण हो रहा है वह ग्राम पंचायत छुईपाली से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित है। उक्त शौचालय का उपयोग ग्राम वासियों के द्वारा किया जायेगा ऐसा मुमकिन नहीं है। शौचालय निर्माण किया जा रहा है वहां से फोरलेन सड़क टोल प्लाजा की दूरी लगभग 500 मीटर है जहां पर पहले से सुलभ शौचालय बना हुआ है जिसका उपयोग आने वाले राहगीरों व ग्राम वासियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध है। 03 लाख रूपये की लागत से बनाये जाने वाला शौचालय निर्माण का उद्देश्य जनहित में न होकर व्यक्तिगत स्वार्थ को पूरा करने का उद्देश्य प्रतीत होता है। वहीं पर शनिदेव भगवान की प्रतिमा स्थापित है जहां पर मंदिर निर्माण किया जाना है। मंदिर निर्माण स्थल से लगा हुआ शौचालय निर्माण किया जाना धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला है। जैसे ही इसकी खबर मिली हिन्दू संगठन के लोग वहां पहुंचे और शौचालय निर्माण को रूकवाने तहसीलदार,एस डी एम को ज्ञापन दिये जाने की बात भी कही है। शौचालय निर्माण हेतु ग्राम पंचायत के द्वारा बिना स्वीकृति के सराई वृक्ष को काट दिया गया है जो सर्वथा अनुचित है।छ ग शासन के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण कर रही है वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत छुईपाली के द्वारा इमारती वृक्ष को काट कर पर्यावरण को नुक़सान पहुंचा रहे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र साव ने कहा है कि शनिदेव महाराज प्रतिमा स्थापित जगह पर शौचालय निर्माण किया जाना उचित नहीं है। हिन्दू देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हिन्दू धर्म के धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का कार्य ग्राम पंचायत छुईपाली के द्वारा किया गया है। शासन प्रशासन के अधिकारी इस पर तत्काल कार्रवाई करें। शिव सेना के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सेठ ने भी कहा कि हिन्दू देवी देवताओं का अपमान सहन नहीं किया जायेगा। शनिदेव के स्थान पर शौचालय निर्माण को बंद किया जावे।बंद नहीं होने की स्थिति में जन आंदोलन किया जायेगा। उक्त अवसर पर अमित अग्रवाल अध्यक्ष बजरंग दल बसना, योगेश साहू विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल सरायपाली, उपाध्यक्ष फरोज पटेल राष्ट्रीय बजरंग दल, मनोज बेहरा शिवसेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    इस संबंध में तहसीलदार बघेल से चर्चा की गई जिस पर उन्होंने कहा कि इसे तत्काल रोक लगाकर जांच की जायेगी और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई भी किये जाने की बात कही है।

Post Bottom Ad

ad inner footer