फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना का शपथग्रहण समारोह संपन्न - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 20, 2023

फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना का शपथग्रहण समारोह संपन्न

 


 बसना- फुलझर राज झेरिया यादव समाज का शपथग्रहण समारोह प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।भूकेल में आयोजित कार्यक्रम में यादवों के आराध्य देव भगवान श्री राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना की गई। सर्वसम्मति से सभा के सभापति  पीलादाऊ यादव एवं गोवर्धन यादव को नियुक्त किया। कार्यक्रम में फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश पदाधिकारियों ने शपथ दिलाया । फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव,कार्यकारी अध्यक्ष बालकराम यादव,सचिव पद पर रथलाल यादव, कोषाध्यक्ष खुलूराम यादव, उपाध्यक्ष गंगाधर यादव, जयलाल यादव, प्रवक्ता परदेशी यादव, संरक्षक गोवर्धन यादव, संरक्षक चुन्नीलाल यादव,संयोजक विक्रम यादव,सह सचिव कन्हैया यादव, सह कोषाध्यक्ष तेजराम यादव, सलाहकार ठंडा राम यादव, सलाहकार मनीराम यादव, संरक्षक पीलादाऊ यादव, संरक्षक पेनकू यादव, संरक्षक हिरालाल यादव, मिडिया प्रभारी देवराज यादव गुरुजी, नेमीश यादव, पत्रवाहक घसिया यादव, बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष हेमलाल यादव, सतीश यादव, सचिव पद पर कुंजराम यादव, कोषाध्यक्ष अलेख राम यादव, संगठन मंत्री गजानंद यादव, संरक्षक रंजीत यादव, आनंद राम यादव, संरक्षक नेहरू यादव, संरक्षक नंदलाल यादव,सह सचिव मनोहर यादव, मिडिया प्रभारी ओमप्रकाश यादव,सह कोषाध्यक्ष ताराचंद यादव, सलाहकार यदूमणी यादव, संमति यादव, वृंदावन यादव, उत्तरा यादव, लखन यादव, घनश्याम यादव, सरायपाली तहसील अध्यक्ष कैलाश यादव, उपाध्यक्ष फकीर यादव, सचिव पद पर बिरेन्द यादव,सह सचिव निमेश यादव आदि ने समाज के पदाधिकारी के रुप में शपथ लेकर समाज की प्रगति हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से  प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव, महासमुंद जिला अध्यक्ष राजू यादव, प्रदेश प्रवक्ता M R यादव, प्रदेश मिडिया प्रभारी धनेश यादव, चंद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष पारस यादव, उड़ीसा बोड़ासामर राज अध्यक्ष दुलसाय राऊत, कौड़ियां राज अध्यक्ष भगत यादव, देवरी राज अध्यक्ष नील यादव, भटगांव राज अध्यक्ष भैयालाल यादव,नगेडा राज अध्यक्ष भुजबल यादव, जिला अध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ फिरू यादव, धनसीर परिक्षेत्र अध्यक्ष लैनसिग यादव,बिलाईगंढ अध्यक्ष अभय यादव एवं 29 परिक्षेत्र अध्यक्ष उपस्थित रहे । 1500 से अधिक की संख्या में समाजिक लोगों ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हेतु समाज में बल देने की आवश्यकता पर जोर दिया। और सामाजिक एकता हेतु सभी को प्रयास करने को कहा। प्रदेश प्रवक्ता M.R. यादव जी ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान किए और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कर्तव्य निभाने की बात कहा । फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव ने कहा कि समाज में रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर कार्य  किया जायेगा। तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा कि समाज ने युवाओं पर भरोसा जताया है। हमारे समाज के सयानों से राय मशविरा कर उनके दिशा निर्देश में युवा जोश के साथ समाज को आगे लेकर जाएं। तहसील अध्यक्ष सरायपाली कैलाश यादव  ने समाज के प्रति अपने जीवन का हर पल न्यौछावर करने की बात कही। कार्यक्रम में सामाजिक जनों की अपार भीड़ एवम परिक्षेत्र अध्यक्ष रंगीलाल यादव,जलिधर यादव, नेहरू यादव, रंजीत यादव बालकराम यादव, गजानंद यादव, जयराम यादव,कुंजराम यादव, चिंताराम यादव, नंदलाल यादव, कांशीराम यादव, पुरंदर यादव,देवधर यादव, हेमलाल यादव, मुलचंद यादव, यदूमणी यादव, खेमराज यादव, गणेश राम यादव ईश्वर यादव, महादेव यादव,अलेख राम यादव,पेनकू यादव, नरेन्द्र यादव, खुलूराम यादव, रथलाल यादव जोतराम यादव, एवं समाजिक बंधू समेत पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer