मोदी राज में आम जनता के हित में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है-दाऊलाल चन्द्राकर - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 4, 2023

मोदी राज में आम जनता के हित में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है-दाऊलाल चन्द्राकर

 


बसना - महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दाऊलाल चन्द्राकर ने विश्राम गृह बसना मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के उभरते हुए नेता हैं।भारत जोड़ो यात्रा के तहत 4000 किलोमीटर की पदयात्रा कर देश की सम्माननीय जनता से रूबरू हुए हैं। केन्द्र की मोदी सरकार राहुल गांधी से घबराकर अनर्गल बयान बाजी कर रही है इससे कांग्रेस घबराने वाली नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चार बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता,उनका माईक बंद कर दिया जाता है। सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए संसद की कार्रवाई नहीं चलने देते हैं और जब इन सबसे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो भाजपा के द्वारा षड्यंत्र रचा जाता है। राहुल गांधी ने भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी के दुखती रग पर हाथ रख दिया है इससे मोदी परेशान है। 

 बता दें कि 20000 करोड़ रूपए के घोटालेबाज अडानी से नरेन्द्र मोदी जी का रिश्ता क्या है ? अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता।यह पैसा कहां से आया,किसका काला धन है मोदी जी क्यों नहीं बताते। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण अडानी से संबंधित महत्वपूर्ण अंश को संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया है ऐसा क्यों? भाजपा राहुल गांधी से इतनी घबरा गई है कि सिर्फ और सिर्फ फंसाने के कोशिश कर रही है।आज की वर्तमान स्थिति को भारत देश की जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम दिखेगा। एकता के सूत्र में देश को बांधने 4000 किलोमीटर पैदल चलने वाला व्यक्ति एक समुदाय विशेष को कैसे निशाना बना सकता है। उन्होंने सभी मोदी को नहीं कहा है,जो मोदी सरनेम वाले चोर हैं उन्हें कहा है। आज हम कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में राहुल गांधी की आवाज को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की षड्यंत्र कारी नीति को जनता समझ सके। देश के लिए बलिदान देने वाले गांधी परिवार के वारिस जिन्होंने देश सेवा को अपना मूल मंत्र माना है। उनके साथ ऐसा किया जा सकता है तो ----  राहुल गांधी हमारे देश के सर्वोच्च नेता हैं और उनकी लड़ाई देश हित में है। विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने भी पत्रकार वार्ता के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी हमारे देश के सर्वोच्च नेता हैं। भाजपा की मोदी सरकार घबराकर ऐसी हरकत कर रही है जिसे देश की जनता भलीभांति देख व समझ रही है। हम हर गांव, गली, मोहल्ले को संसद बना देंगे और राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करेंगे।

  पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक प्रतिनिधि मंजीत सिंह सलूजा अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बसना, तौकीर दानी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, इश्तियाक खैरानी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, पार्षद तनवीर सईद, प्रकाश जैन, विजय साहू ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, चरणजीत सिंह छाबड़ा रज्जू,मंदाकिनी साहू,गौतम बंजारा ब्लॉक महामंत्री, नरेन्द्र साव, सतीश भोई,इमरान मेमन,मोनू खैरानी आदि उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

ad inner footer