झेरिया यादव समाज परिक्षेत्र जेराभरन का चुनाव संपन्न - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 21, 2023

झेरिया यादव समाज परिक्षेत्र जेराभरन का चुनाव संपन्न

 



बसना- जेराभरन परिक्षेत्र में झेरिया यादव समाज का निर्विरोध चुनाव बसना तहसील अध्यक्ष  नरेन्द्र यादव  के नेतृत्व में हुआ। बैठक से पहले जेराभरन परिक्षेत्र के यादव समाज के लोगों ने  तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव सहित उनके टीम  का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद यादवों के आराध्य देव भगवान श्रीराधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना के पश्चात बैठक चालू किया गया।  तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने समाज को अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकसूत्र में लाने सभी सक्रिय व्यक्तियों को समाज में पदाधिकारी बनाना चाहिए और इसके लिए सर्वोत्तम व्यस्था निर्विरोध चुनाव ही है। तहसील अध्यक्ष  नरेन्द्र यादव के सफलतम नेतृत्व में जेराभरन झेरिया यादव समाज का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष जीवन लाल यादव,उपाध्यक्ष आंनद यादव, संरक्षक शुदशन यादव, सचिव विभीषण यादव, कोषाध्यक्ष घसिया यादव, संगठन मंत्री बिहारी लाल यादव, पत्रवाहक राम प्रसाद यादव,का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। तहसील अध्यक्ष  नरेन्द्र यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत करते हुए शुभाकामनाएं प्रकट किया। और सक्रिय समाजिक लोगों को अपने टीम में जोड़ते हुए नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा समाज के मुख्यधारा में जोड़ने हेतु प्रेरित किया। केन्द्रीय सलाहकार ठंडाराम यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाया तथा अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि समाज को आगे ले जानें हेतु हम सबको कोशिश करने की जरूरत है। आज के बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सलाहकार ठंडाराम यादव, तहसील उपाध्यक्ष सतीश यादव, संगठन मंत्री गजानंद यादव, भुकेल परिक्षेत्र अध्यक्ष रंगी लाल यादव, मिडिया प्रभारी पुस्षोतम यादव, आदि शामिल हुए।

Post Bottom Ad

ad inner footer