समोदा/आरंग- मानिकपुरी पनिका समाज लवन राज का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा डॉ शिव कुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग छ ग शासन के मुख्य आतिथ्य, ओमप्रकाश मानिकपुरी प्रदेश अध्यक्ष, प्रकाश दास मानिकपुरी प्रदेश महासचिव मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़, सेवक दास दीवान जिलाध्यक्ष महासमुन्द के विशेष आतिथ्य एवं खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य आदसतकबीर साहेब जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं बुके से सम्मान किया गया। समारोह मे उपस्थित मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया छ ग शासन
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि कोई भी समाज छोटा, बड़ा नहीं होता। अपने कर्म व संस्कारों से बड़ा बनता है।सत्य के मार्ग पर चलने वाला मानिकपुरी पनिका समाज है। सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी अकाट्य है साहेब के बताये हुए मार्ग हम सभी लोगों को चलना है। पनिका समाज के पुरोधा स्व श्री बिसाहू दास महंत जी अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे, मंत्री रहे। उनके सुपुत्र डॉ चरणदास महंत जी विधानसभा अध्यक्ष हैं और हमारे नेता हैं। मै मानिकपुरी पनिका समाज लवन राज के लिए सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करता हूं और नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं।
समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मानिकपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी एक रहें नेक रहें। समाज मे एकरूपता लाने और समाज को विकास की राह पर ले जाने लगातार काम कर रहे हैं।विगत सप्ताह सरगुजा संभाग सामाजिक सम्मेलन हुआ है आगामी दिनांक 23/05/2023को कोण्डागांव में प्रादेशिक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।नव निर्वाचित पदाधिकारी समाज को विकास को लेकर चलें,मेरा मन धन से आप सभी के साथ नि: स्वार्थ भाव से हमेशा खड़ा रहूंगा। प्रदेश महासचिव प्रकाश दास मानिकपुरी ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में हमारा समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है हम सभी समाज की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।मा डॉ शिव कुमार डहरिया जी का मानिकपुरी पनिका समाज आभारी है। शिव जी का उदाहरण देते हुए कहा कि पनिका समाज आपके लिए शिव जी का नाग है आप हमे गले से कभी नहीं उतारेंगे हम आपसे निवेदन करते हैं। समाज की मांगों पर आपने तत्काल स्वीकृति प्रदान किया।आपको साधुवाद।
मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी, जिलाध्यक्ष महासमुन्द सेवक दास दीवान ने कहा कि मानिकपुरी पनिका समाज परम पूज्य आदसतकबीर साहेब जी के बताये हुए मार्ग पर चलने वाला समाज है।हमारी संस्कृति और परंपरा को बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर आगे बढ़ रहा है। समाज के युवा साथी समाज को संगठित व मजबूत बनाने की दिशा में काम करने आगे आ रहे हैं।लवन राज मोहरेंगा खरोरा परिक्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ है और युवा साथी राघवेन्द्र मानिकपुरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनायें देता हूं। सम्मान समारोह को खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग,जगदीश दास राजन संभाग प्रभारी रायपुर ने भी संबोधित किया। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि डॉ शिव कुमार डहरिया के द्वारा वाचन करते हुए शपथ दिलाई गई। सम्मान समारोह मे उपस्थित सभी सामाजिक पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि के द्वारा शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीराम साहू शिक्षक के द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर श्रीमती राशि महिलांगे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द, आजुराम वंशे अध्यक्ष नगर पंचायत समोदा, नंदकुमार साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत समोदा, श्रीमती केशरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य,संजय चेलक सभापति जनपद पंचायत आरंग, योगेन्द्र साहू जनपद सदस्य,कोमल साहू ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस आरंग, उमेन्द्र कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत चपरीद,चेतन साहू उप सरपंच, श्रीमती तिलका साहू पत्रकार रायपुर,हुलसा साहू बालोद भरत दास मानिकपुरी अध्यक्ष आठों राज,शोभीदास मानिकपुरी संभागीय सचिव,मलिन दास ब्लॉक अध्यक्ष बसना, गोपाल दास पड़वार संरक्षक मानिकपुरी पनिका समाज लवन राज, रघुवेन्द्र दास मानिकपुरी अध्यक्ष,सुखसागर दास मानिकपुरी उपाध्यक्ष,गिरजाशंकर मानिकपुरी सचिव, काबिल दास कोषाध्यक्ष, भागवत दास,मधुर दास, बलदेव दास, श्रीमती तिजिया बाई मानिकपुरी उपाध्यक्ष महिला सहित सामाजिक जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।