बसना -जिला नेतृत्व के निर्देश पर आज भाजपा मंडल गढ़फुलझर के युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से भूपेश बघेल सरकार के द्वारा किये गये 2000 करोड़ के शराब घोटाला के विरोध में मंडल मुख्यालय गढ़फुलझर में स्थित शराब दुकान के दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर भूपेश सरकार के इस कृत्य का विरोध प्रदर्शन किया गया ।
विदित हो कि कुछ दिन पहले ED ने छापामारकर भूपेश सरकार के द्वारा किये जा रहे शराब घोटालों को उजागर किया था और यह घोटाला 2 हजार करोड़ का प्रमाणित हुआ था जिससे प्रदेश की जनता में भूपेश सरकार के खिलाफ़ रोष देखा गया इस भ्रस्टाचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए आज प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने मुख्यालय स्थित शराब दुकानों पर पोस्टर चपका कर विरोध जताया गया ।
जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए वर्तमान सरकार के द्वारा किये गये कोयला घोटाला चावल घोटाला पीएससी एवं शराब घोटाला के विषय मे विस्तृत जानकारी दिया एवं आह्वान किया कि सभी घोटालो को जन जन तक पहुचां कर प्रदेश की घोटालेबाज व भ्रस्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा ।
इस अवसर पर गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव,मंडल सह प्रभारी झनकराम चौधरी जी,नरेंद्र साहू,प्रहलाद साहू,भाजयुमो अध्यक्ष अरविंद मिश्रा,महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदु नाग,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सोमनाथ पांडे,जिलासंयोजक सोशल मीडिया भाजपा महासमुंद नवीन कुमार साव,पिछड़ावर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई,मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर,प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री जसवंत कौर,अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते,सुरेश साहू,तरूण गढ़तिया,श्यामलाल पांडे,सुरेश चंद्र साहू, हरिधर पटेल,सियालाल रनबीरा,परमानन्द सिदार,लिंगराज पांडे,भावेश साव,कमलेश राणा,विजय राणा,क्षमानिधि साहू,राधेश्याम नाग,राजेश साव,पुरन बरिहा,चमरू बारीक,देवेन्द्र साहू, निर्मला पटेल,भिन्ना साव, होम बाई,सुलोचना सागर,जगयेसिनी यादव,जसवंत कौर,लक्ष्मीनारायण आर्य,जयप्रकाश प्रधान,गंगाराम सोनी सहित भाजपा जन उपस्थित रहे ।