नगर पंचायत बसना के द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस * मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक ने किया झंडोत्तोलन - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 16, 2023

नगर पंचायत बसना के द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस * मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक ने किया झंडोत्तोलन

 



बसना - बसना क्षेत्र के समस्त स्कूलों, पंचायतों में आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बसना में स्वतंत्रता दिवस समारोह को अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक व अध्यक्ष वन विकास निगम छ ग शासन, अध्यक्षता गजेन्द्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत, विशिष्ट अतिथि मनजीत सिंह सलूजा अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति, तौकीर दानी एल्डरमेन , तनवीर सईद पार्षद,इश्तियाक खैरानी विधायक प्रतिनिधि ने की।

    समारोह को संबोधित करते हुए राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। 15 अगस्त सन् 1947 को हमारा देश आजाद हुआ, सभी को मालूम है। जिन महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि चढ़ा दी। हमारे लिए,अपनी मातृभूमि के लिए सूली पर चढ़ गये। ऐसे देशभक्त वीर शहीदों की कुर्बानी को हम बेकार नहीं जाने देंगे।आज भारत देश विकास की दृष्टि से कितना आगे बढ़ चुका है।स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बने और उनकी कल्पनाओं का भारत आज हम देख रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भारत है जिसमें आज हम सूकुन से रह रहे हैं।

   राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार के माध्यम से आम जनता, किसानों के हित में काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति परम्परा के व्यंजन ठेठरी,खुरमी,चिला बरा को शासन स्तर से महिला स्व सहायता समूह को रोजगार का अवसर प्रदान किया है। स्वस्थ तन और मन के लिए पारम्परिक खेल फुगड़ी,खो खो,गिली डंडा जैसे छत्तीसगढ़ के खेल को सरकार बढ़ावा दे रही है। हमारी संस्कृति परम्परा को जीवंत बनाये रखने मे भूपेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशिष्ट अतिथि मनजीत सिंह सलूजा ने छत्तीसगढ़ शासन की महती योजनाओं पर अपने विचार रखे और बसना क्षेत्र के विकास के लिये राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक की तारीफ की।आम जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे राजा साहब के माध्यम से लगभग 29 करोड़ का गौरव पथ की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिसका निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ हो जायेगा।गजेन्द्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बसना ने बताया कि बसना शहर का सर्वांगीण विकास हो रहा है।गौरव पथ,नाली निर्माण, बसना शहर का सौंदर्यीकरण से लेकर विभिन्न योजनाओं पर काम हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन विवेक दास शिक्षक एवं आभार प्रदर्शन सूरज कुमार सिदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया।

  कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण व भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराकर सलामी दी गई। नगर पंचायत बसना को नगरीय निकाय छ ग शासन के द्वारा प्राप्त ई रिक्शा को राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखे जाने हेतु नगर पंचायत परिसर पर विधायक के द्वारा वृक्षारोपण भी की गई।

   उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विजय साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, प्रकाश जैन,चरणजीत सिंह छाबड़ा रज्जू, मंदाकिनी साहू,दुकली बाई ताण्डी,गौतम बंजारा, महेन्द्र सिंह अरोरा पिंटू पार्षद,पवन अग्रवाल,नगर पंचायत के पार्षद गण, समस्त कर्मचारी, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer