80 किलो गांजा के साथ दो व्यक्तिओं को सिंघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 4, 2023

80 किलो गांजा के साथ दो व्यक्तिओं को सिंघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

महासमुन्द -  उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई महासमुन्द जिले के रास्ते से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के तरफ की जा रही है। महासमुन्द पुलिस अवैध गांजा एवं मादक पदार्थों के परिवहन को रोक लगाने के हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिंघोड़ा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग की इनोवा कार में संबलपुर से महासमुन्द होते हुए महाराष्ट्र की ओर जाने वाला है। 
   बता दें कि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार  जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी तभी ओडिशा़ की तरफ से 01 इनोवा कार क्रमांक MH 31 EQ 0550 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन इनोवा कार को एन.एच. 53 रोड दिनेश ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली के पास घेराबंदी कर रोका गया। वाहन 02 व्यक्ति सवार थे। जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) मोहन पांडुरंगी गुलघाणी पिता पांडुरंगी गुलघाणी उम्र 23 वर्ष सा. सावली पो. तरोदा थाना हिंघनघाट जिला वर्धा महाराष्ट्र तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) करन सिध्दार्थ फुलमाणी पिता सिध्दार्थ फुलमाणी उम्र 24 वर्ष सा. सावली पो. तरोदा थाना हिंघनघाट जिला वर्धा, महाराष्ट्र का होना बताये। ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। इनोवा कार के पीछे डिक्की में खाखी रंग के टेप से छोटे-बडे पैकट टेपिंग किया हुआ 80 पैकेट मिला। जिसे बाहर निकालकर खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 80 पैकेटों में कुल 80 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। संदेहीयों को मादक पदार्थ जैसा गांजा रखने एवं परिवहन करने के संबंध में नोटिक देकर वैध दस्तावेज/कागजात पेश करने कहा गया जो किसी प्रकार का दस्तावेज/कागजात नही होना बताये। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर 80 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग बीस लाख रूपये व इनोवा कार कीमती लगभग 10 लाख रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती 10000 रुपये, नगदी रकम 2500 रूपये कुल कीमती लगभग 30,12,500 रूपये जब्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़ीसा से लाना और महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जाना बताया। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्यवाही की जा रही है।
 सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक उमेश वर्मा, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान आर. हेमंत नायक, संदीप भोई, सुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, मनोहर साहू, रोहित सिदार, डिग्री मेहर, बिरेन्द्र कर, वीरेंन्द्र बाघ जीवर्धन बरिहा के द्वारा की गई।

Post Bottom Ad

ad inner footer