लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान अंतर्गत 02 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 25, 2023

लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान अंतर्गत 02 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण



*आत्मसमर्पित माओवादी कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत मार्जूम पंचायत में थे सक्रिय

आत्मसमर्पित दोनों माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड काटना एवं नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटनाओं में थे शामिल 

              


    जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज  कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज  विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  गौरव राय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्षन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर* नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन में मार्जूम पंचायत मिलिषिया सदस्य पोजा राम मंडावी पिता स्व0 कोसा राम मंडावी उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी मारजूम भीमा पारा थाना कटेकल्याण एवं ग्राम मार्जूम डीएकेएमएस सदस्य हांदा मण्डावी पिता स्व0 कोसा मण्डावी उम्र लगभग 30 वर्ष जाति माड़िया निवासी मार्जूम भीमापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा ने आज दिनांक  25.10.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कष्यप (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 230वी वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद, उप कमाण्डेंट 230वी वाहिनी सीआरपीएफ  संतोष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं सहायक कमाण्डेंट 230वी वाहिनी सीआरपीएफ श्री निक्कू राम के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में किया आत्मसमर्पण 

  आत्मसमर्पण कराने में आरक्षक सुभाषचन्द्र यादव आसूचना शाखा 230वी वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विषेष   योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने  वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।

Post Bottom Ad

ad inner footer