सेवानिवृत्त होकर बसना नगर आगमन पहुंचे फौजी वीरेन्द्र कुमार यादव का भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया स्वागत - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 6, 2023

सेवानिवृत्त होकर बसना नगर आगमन पहुंचे फौजी वीरेन्द्र कुमार यादव का भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया स्वागत




बसना- 24 साल देश सेवा कर जब आर्मी का जवान अपने घर पहुंचा। तब सर्वप्रथम नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत किया। बैंड बाजा की धुन पर क्षेत्रवासियों ने जमकर थिरके। भारत माता की जय ,जय जवान, जय किसान के नारों से बसना शहर गूंज उठा। बसना अंचल के ग्राम खेमड़ा के रहने वाले जवान वीरेंद्र कुमार यादव भारतीय सेना में पदस्थ थे। शुक्रवार को सेवानिवृत्त होकर वे नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय बसना पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल सहित नीलांचल सेवा समिति परिवार तथा जवान के मित्रों ने जवान का भव्य स्वागत किया।

   13 सितम्बर 1999 से भारतीय सेना में सेवा दे रहा था। 24 वर्ष भारतीय सेना में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुआ। भारत के विभिन्न स्थानों चाइना बार्डर, ग्लेशियर तवांग,बिनागुड़ी अरुणाचल प्रदेश आदि में ड्यूटी की। देश सेवा के लिए हरदम तैयार रहूंगा। देश का सैनिक सेवानिवृत्त के बाद भी देशहित में कार्य करते रहता है। आगे भी मैं यह राष्ट्र हित का कार्य निरंतर जारी रखूंगा।"- *वीरेंद्र कुमार यादव, सेवानिवृत्त जवान*


*देश सेवा गर्व की बात :* 


     भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करते हुए कहा कि "आगे का समय अपने क्षेत्र में समाजहित, राष्ट्रहित में कार्य करते रहें। देश की रक्षा का कार्य सेना के साथ आम नागरिकों का भी है। अपने अनुभव को आम नागरिकों के साथ बांटकर समाज में देशहित के लिए कार्य करते रहेंगे। वह व्यक्ति महान होता हैजो सपूत देश का सैनिक होता है।"

Post Bottom Ad

ad inner footer