कार्तिक साहू के नेतृत्व में धान खरीदी शुभारंभ...प्रदेश में धान खरीदी का शुभारंभ, हर जिले में सेंटर, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 1, 2023

कार्तिक साहू के नेतृत्व में धान खरीदी शुभारंभ...प्रदेश में धान खरीदी का शुभारंभ, हर जिले में सेंटर, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम


@हेमन्त पटेल के साथ सहयोगी सेतकुमार पटेल की खबर

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील अंतर्गत परसदा बड़े में धान खरीदी सुरु कार्तिक साहू के नेतृत्व में धान खरीदी शुभारंभ छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के हर जिलों में प्रशासन ने खरीदी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही किसानों की सहुलियत के लिए अलग-अलग जगहों पर खरीदी केंद्र भी बनाएं गए हैं प्रदेशभर में आज खरीदी केंद्र का शुभारंभ हो गया है इसी बीच परसदा बड़े के धान खरीदी केन्द्र में किसान अपनी फसलों को लेकर पहुंच रहे हैं।


खरीदी को लेकर किसान उत्साहित



खरीदी को लेकर किसान भी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ खरीदी शुरू होते ही सड़कों पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी कतारें भी दिखना शुरू हो गई हैं।


इस बार 20 क्विंटल धान खरीदी जाएगी




समितियों में 15 क्विटंल के स्थान पर अब प्रति एकड़ अधिकतम 20 क्विंटल धान और प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीद की जाएगी। छत्तीसगढ़ में कुल 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। बीते वर्ष 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी हुई थी।


125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य




अधिकारियों के मुताबिक धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। सहकारी समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है



Post Bottom Ad

ad inner footer