*नमो एप्प व राम मंदिर दर्शन हेतु बैठक भाजपा कार्यालय में हुई संपन्न,विधायक चैतराम अटामी भी रहे मौजूद - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 13, 2024

*नमो एप्प व राम मंदिर दर्शन हेतु बैठक भाजपा कार्यालय में हुई संपन्न,विधायक चैतराम अटामी भी रहे मौजूद

 



दंतेवाड़ा -नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर 100-डे चैलेंज एवं राम मंदिर दर्शन हेतु  जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा कार्यालय चितालंका में संपन्न हुआ जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी विशेष तौर पर उपस्थित हुए | भाजपा आईटी सेल संयोजक उरदो ठाकुर व सोशल मीडिया प्रभारी मोहन ठाकुर ने उक्त कार्यशाला में एप्प की विस्तृत जानकारी दी | कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णकांत शिवहरे ने किया | कार्यक्रम में वक्ताओं ने 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य अवसर को भव्य रूप से मनाने तथा राम मंदिर दर्शन हेतु चर्चा किया | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की विश्व के लोकप्रिय एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो बोला वो किया इसलिए इसे मोदी की गेरंटी कहते है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्ध एवं सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है ,और पूरे विश्व में नव भारत के निर्माण के हम साक्षी है जो हम सभी के लिये गौरव की बात है,500 से अधिक वर्षो की तपस्या के बाद आराध्य प्रभु रामचंद्र जी का भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है इसे पूरा विश्व दिवाली के रूप में मनाने हेतु उत्सुक है | इस कार्यक्रम में विजय प्रसाद तिवारी,नवीन विश्वकर्मा,रामबाबू गौतम, कुमार भदौरिया,ओजस्वी मंडावी,धीरेन्द्र प्रताप,संतोष महापात्र,दुर्गा सिंह चौहान,मनोज ध्रुव,पिंटू उइके,राजा गुप्ता,मुकेश शर्मा,राकेश कुशवाहा,पायल गुप्ता,सुनीता भास्कर,सत्यनारायण महापात्र,मनीष सुराना,मुन्ना मरकाम,दीपक बाजपेयी,सतीश प्रेमचंदानी,रामु नेताम,उमेश्वर पुजारी,कुलदीप ठाकुर,श्रवण कड़ती शामिल रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer