विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि मंडल ने 82.46 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 17, 2024

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि मंडल ने 82.46 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

 



 *बसना विधानसभा क्षेत्र को विकास के शिखर पर पहुंचाना है।


बसना -विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को बसना नगर के मंगल भवन के समीप स्थित में किसान राइस मिल में 82.46 लाख रुपए का विकास कार्यों का विधिवत पूजा-पाठ कर भूमिपूजन किया। जिसमें नगर पंचायत बसना क्षेत्रांतर्गत स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण कार्य (राशि 39.26 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 05 में मुर्गी मटन मार्केट निर्माण कार्य (राशि 19.88 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 03 में चौपाटी निर्माण कार्य (राशि 19.37 लाख रुपए),तहसील परिसर में पालनाघर रेनोवेशन कार्य (राशि 3.95 लाख रुपए) का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा उन्होंने कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र को विकास के शिखर पर पहुंचाना है।

         इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेंद्र साहू,उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल भाजपा महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, पार्षद शीत गुप्ता, पार्षद पिंटू अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, विधायक प्रतिनिधि भावेश अग्रवाल,विकाश वाधवा, मुकेश अग्रवाल,आकाश सिन्हा, विजय पटेल, हर्ष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, प्रदीप दास राजन,सीएमओ सूरज सिदार, इंजिनियर भीष्म प्रधान, किशोर महाराज, छोटू भाई, संतोष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,मोनू बंजारा, प्रशांत, प्रकाश,हिमालय कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

ad inner footer