कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 17, 2024

कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न

 



बसना - राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बसना के मुस्लिम जमात खाना परिसर में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लोकसभा प्रत्याशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

    सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए ताम्रध्वज साहू लोकसभा प्रत्याशी ने कहा कि देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं ने मुझे महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सेवा करने का अवसर दिया है। मैं ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा जिससे महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र की सम्माननीय जनता को शीष झुकाना पड़े। मैं राजनीतिक रिश्ता नहीं, पारिवारिक रिश्ता बनाने आया हूं जो कि जीवन पर्यन्त तक चले गा। लोकसभा सांसद रहते हुए पांच साल अनुभव है। जिसका लाभ आप सभी को मिलेगा।जिला में बैठक लेते हैं जिसे दिशा बैठक कहा जाता है। उक्त बैठक में कार्यकर्ताओं से परामर्श लेकर जाता था, जिससे 75% काम करने में आसान हो जाता था। कांग्रेस पार्टी में महिला संगठन, युवा संगठन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति,जन जाति, अल्पसंख्यक हमारे साथियों के हित के कांग्रेस पार्टी के समपार्श्विक विभिन्न शाखायें जो शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों पर काम करती है। ब्लॉक,जोन, सेक्टर स्तर पर जो ज़िम्मेदारियां दी गई है उसे भली-भांति निष्ठा पूर्वक निभाना है।यही हमारा उद्देश्य है।आप अपने आपको ताम्रध्वज साहू समझें और कांग्रेस के लिए अपने लिए पूरी मेहनत से काम करें। चुनाव मुझे नहीं आपको जीतना है महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र की जनता को जीतना है।

    पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आगे भाजपा को चुनौती देते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी ने कहा था देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा।कालाधन वापस लाऊंगा, सभी के खाते में 15 ,15 लाख रुपये आयेगा। क्या हुआ ?इसे पूरे देश की जनता समझ रही है। विधानसभा चुनाव के पूर्व इन्होंने कहा था सभी महिलाओं को एक एक हजार रूपये देंगे चाहे वह आई ए एस अफसर पत्नी भी रहे। लेकिन छंटनी हो गया वादा से मुकर गये। महतारी वंदन योजना चुनावी जुमला साबित हुआ। एक महीने का पैसा डाला गया। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि तीन माह का पैसा क्यों नहीं डाला। भाजपा झूठ का पुलिंदा है, नरेन्द्र मोदी लबारी मारने में माहिर है इसे आप सभी को समझना होगा। झूठ बोलने वाली भाजपा से सावधान रहना है। सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव मैदान में उतरना है और पूरी ताकत व मेहनत से काम करना है।

    राजा देवेंद्र बहादुर सिंह पूर्व राज्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रभावशाली नेता,सहज सरल व्यक्तित्व के धनी सांसद, विधायक, मंत्री रह चुके हैं। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से सीधा संपर्क रखने वाले अनुभवी नेता हैं। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। वर्तमान में बसना में विषम परिस्थिति है जिससे आप भली भांति परिचित हैं। किसी भी प्रकार से आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है महतारी वंदन योजना सिर्फ लालीपाप है लोकसभा चुनाव के पूर्व तक देंगे और बाद में फिर ठगने का काम भाजपा करेगी।

  सम्मेलन में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली ने कहा कि लोकसभा चुनाव हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है। चुनौती का सामना करते हुए संघर्ष के साथ चलकर हम सभी को कार्य करते हुए चुनाव जीतना है। मैं तो अभी विधायक बनी हूं,आप सभी तो अनुभवी हैं। कोई भी कार्य असंभव नहीं होता, संभव है चुनाव जीतकर आयेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को सत्यभामा नाग अध्यक्ष ज पं पिथौरा, तौकीर दानी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बसना, तनवीर सईद पार्षद, प्रमोद चन्द्राकर अध्यक्ष जिला वनोपज सहकारी समिति, मुकेश यादव उपाध्यक्ष ज पं पिथौरा, श्रीमती मंदाकिनी साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रविशंकर कश्यप ने संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशलता के साथ संचालन इश्तियाक खैरानी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने किया।

    उक्त अवसर  जीतेन्द्र साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुंशीराम प्रधान, टिकेश्वर पटेल, नरेन्द्र साव,विजय साहू ब्लॉक अध्यक्ष बसना, अजय नंद,अमर नाग,महिपाल सिंह जटाल, सतीश भोई, मोक्ष प्रधान,नवीन साहू,खालिद दानी, हेमंत कौशिक,दक्ष प्रधान,चरणजीत सिंह छाबड़ा रज्जू,गौतम बंजारा, नन्हे खान,दुकली बाई तांडी, यास्मीन, गोपेश्वर नैरौजी,समुंद सिंह सिदार,सी डी बघेल,अनीक दानी ,अजय साहू के अलावा सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer