चंडी माता मंदिर में शिवसेना ने 361 मीटर की चढ़ाई चुनरी * छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 16, 2024

चंडी माता मंदिर में शिवसेना ने 361 मीटर की चढ़ाई चुनरी * छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई



बागबाहरा - छत्तीसगढ़ शिवसेना बागबाहरा के द्वारा विशाल चुनरी यात्रा   प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में निकाली गई। चुनरी यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर बागबाहरा नगर का भ्रमण करते हुए चंडी माता मंदिर घुंचापाली पहुंच कर 361 मीटर लंबी चुनरी माता जी को चढ़ाई गई।

   बता दें कि विगत 09 वर्षों से लगातार शिवसेना के द्वारा चुनरी यात्रा का भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। चुनरी यात्रा का बागबाहरा नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में मातायें, बहनें, युवा साथी चल रहे थे। चुनरी यात्रा में गरियाबंद का धमाल पार्टी, डी जे में माता का गीत एवं धुन शहर वासियों को आकर्षित कर रहा था। चुनरी यात्रा में शिव सैनिक डी जे के धुन में थिरक  रहे थे।प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में चंडी माता मंदिर के दर्शन लाभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

   उक्त चुनरी यात्रा में धनंजय सिंह परिहार प्रदेश प्रमुख, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, राधारमण पांडे, सेवक दास दीवान,नेतराम साहू,अजय बंजारे,लोकू चंद्राकर, सिम्पल दुआ, इनकुमार लहरे , छबिदास मानिकपुरी, अशोक प्रधान, दिनेश सेठ, कुणाल सोनी, दुर्गेश गुप्ता के अलावा भारी संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए।

Post Bottom Ad

ad inner footer