भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दंतेवाड़ा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 3, 2024

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दंतेवाड़ा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न



जिला प्रतिनिधि=भुनेश्वर ठाकुर




लोकसभा चुनाव नामांकन के पश्चात  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बस्तर संभाग प्रभारी ने दंतेवाड़ा भाजपा कार्यालय मे अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक लेकर कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर तक जा कर संपर्क करने हेतु कहा |

       पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा बस्तर प्रभारी वनवासी मौर्य ने कहा की एक साधारण व गरीब आदिवासी अनुसूचित जनजाति मोर्चा  जिलाध्यक्ष महेश कश्यप को भाजपा ने बस्तर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया।भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर एक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करती है इसलिए इसे कार्यकर्ताओ की पार्टी कहा जाता है,इसमें कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता और इसलिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है । साथ ही श्री मौर्य ने कहा की भाजपा केंद्र व राज्य सरकार की जितने भी योजनाए है उनका लाभ हर घर एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संपर्क करना होगा,अधिक से अधिक जरूरतमंद योजना के लाभार्थी बने इसमें सभी को प्रयास करना होगा |अबकी बार 400 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को  जिला स्तर,शक्ति केंद्र स्तर में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सामाजिक संगठनों के साथ भी समन्वय के साथ संपर्क करना होगा  ।

   अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने कहा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी थी 3 महीना के अंदर ही लगभग सभी गारंटियों को पूरा किया गया हैं और जनता को सीधा लाभ मिलने लगा है।

Post Bottom Ad

ad inner footer