युकां के प्रदेश अध्यक्ष आकाश पहुँचे दंतेवाड़ा युवाओं में भरा जोश - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 3, 2024

युकां के प्रदेश अध्यक्ष आकाश पहुँचे दंतेवाड़ा युवाओं में भरा जोश



जिला प्रतिनिधि= भुनेश्वर ठाकुर



*अवधेश गौतम, तुलिका कर्मा, विमल सलाम रहे मौजूद


*लोकसभा में बढ़त दिलाने जिलाध्यक्ष गणेश ने बताई अपनी रणनीति


*दंतेवाड़ा।* युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एकदिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुँचे। इस दौरान युकां के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, महामंत्री विमल सलाम, जीशान मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विमल सलाम ने कहा कि युवक कांग्रेस से मेरा पुराना नाता है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी समस्या से मुझे अवगत कराते रहते हैं। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका ने कहा कि युवक कांग्रेस के पार्टी के नींव है। आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। हर युवा जिले के अंतिम छोर पर पहुँच कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिलाने प्रयास करें। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस के जोश ने आज साबित कर दिया कि हम लोकसभा चुनाव में कार्य करने पूरी तरह तैयार हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने आप में दस के बराबर है। आकाश ने आगे कहा कि जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा बधाई के पात्र हैं जिन्होने इतने कम समय में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत छोक दी। लोकसभा चुनाव में हमें पार्टी के घोषणाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अगर आप सभी युवाओं को अपने जल, जंगल, जमीन को बचाना है तो कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिलाने जी तोड़ मेहनत करना होगा। आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने कहा युवक कांग्रेस के साथी जमीनी स्तर पर आम मतदाताओं को जागरुक कर कांग्रेस को जितायें।

Post Bottom Ad

ad inner footer