कांग्रेस जो कहती है वो करती है- ताम्रध्वज साहू - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 23, 2024

कांग्रेस जो कहती है वो करती है- ताम्रध्वज साहू

 



महासमुन्द - महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के बसना सरायपाली अंचल के गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के द्वारा लगातार जन संपर्क किया जा रहा है।जन संपर्क, नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा जारी न्याय की गारंटी को बताया जा रहा है।

  ताम्रध्वज साहू ने तोरेसिंहा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। चुनाव का समय आया है तो नया नया शिगूफा छोड़ रहे हैं। झूठ बोलने का भाजपा हमेशा करते आई है। पिछले समय सरकार आते ही सभी के खाते में पन्द्रह पन्द्रह लाख रुपये देने का वादा किये थे क्या हुआ। किसी एक के खाते में आया क्या -? इनके फितरत में है झूठ बोलना। कांग्रेस जो कहती है उसे करती है। हमने किसानों का कर्ज सरकार बनते ही माफ किया। हमारे नेता राहुल गांधी का संदेश है कि महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपये देंगे। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। न्याय की गारंटी देने का वादा है उसे हमारी सरकार बनते ही पूरा करेंगे। महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनायेंगे। हमारी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना बंद कर युवाओं को नौकरी देंगे और रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी देंगे। भाजपा ने अग्निवीर योजना में चार साल की नौकरी दे रही है।ये योजना नौजवान साथियों के साथ अन्याय है।चार साल के बाद पेंशन न देकर नौजवानों को टेंशन देने का कार्य भाजपा कर रही है। इसे आप लोगों को समझना होगा।देश को बचाना है, लोकतंत्र को बचाना है तो आप सभी से अनुरोध है कि एक नंबर के पंजा छाप में बटन दबायें कांग्रेस की सरकार बनायें। सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने उपस्थित सभी माताओं बहनों, युवा साथियों से अपील किया है कि भाजपा सरकार को बदलना होगा तभी हमारे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा होगी। बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया है जिसमें सभी को समानता का अधिकार है। इसे बचाना होगा।आप सभी का एक एक वोट ही निर्णायक होगा।

   जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेत्री तीरिथ बाई मानिकपुरी, मंदाकिनी साहू के अलावा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में साथ चल रहे हैं।

Post Bottom Ad

ad inner footer