बसना - मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूरज सिदार के नेतृत्व में नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारियों ने नगर बसना के वार्डों में घर घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् लोकतंत्र के इस महापर्व को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सूरज सिदार सी एम ओ के द्वारा शत प्रतिशत मतदान किये जाने हेतु नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों के घरों में जाकर आम मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान भीष्मदेव प्रधान उप अभियंता सहित नगर पंचायत के कर्मचारी शामिल रहे।