भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा निकाली गई - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 8, 2024

भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा निकाली गई

 




बसना - बसना नगर सहित क्षेत्र के ग्रामों में जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

   बता दें कि बसना में श्रीराम जानकी मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ हिन्दू संस्कृति परम्परा के अनुसार पूजा पाठ कर किया गया। श्रीराम जानकी मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ होकर शहीद वीर नारायण होते हुए समलेश्वरी से भ्रमण नगर करते हुए कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचा। रथयात्रा में कीर्तन मंडली के विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्रों से सुसज्जित तरीके से भक्तिमय वातावरण में नाचते थिरकते चल रहे थे।  रथयात्रा में आनंद मदनानी, अशोक जोशी, तरूण दास,शिव श्रीवास्तव, कैलाश साहू, जयनारायण अग्रवाल, जगदीश दास राजन, अनिल साव,बलदेव मिश्रा, सेवक दास दीवान,अभय धृतलहरे अजय अग्रवाल,हर्ष अग्रवाल, विकास वाधवा,ऋषिकेशन दास, मनहरण सोनवानी सहित भारी संख्या में रथयात्रा में चल रहे थे।


 *  रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य 


   उल्लेखनीय है कि भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा का उद्देश्य यह है कि वे लोग जो वर्ष भर मंदिर में प्रवेश नहीं पा सकते हैं उन्हें भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो। राजा इन्द्रद्युम्न और उनकी धर्मपत्नी गुंडिचा देवी के काल में महाप्रभु जगन्नाथ की मूर्ति बनाने के लिए समुद्र से विशाल लाल वृक्ष का तना निकाला गया। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि से दशमी तिथि तक जन सामान्य के बीच रहते हैं।इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथयात्रा पर विराजमान होकर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। रथयात्रा का भव्य आयोजन दस दिनों तक चलता है।

   गौरतलब है कि बसना शहर में निकाली गई रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। पूरा शहर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के जय घोष एवं कीर्तन की धुन से गुंजायमान हो गया। बसना शहर के अलावा क्षेत्र के बरोली, गढफुलझर,अरेकेल , गढ़पटनी,पिलवापाली, मेदिनीपुर, बरपेलाडीह,बोईरडीह के अलावा अधिकांश ग्रामों में रथयात्रा महापर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रथयात्रा महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चाक चौबंद सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।

Post Bottom Ad

ad inner footer