दंतेवाड़ा = कलेक्टर श्री मंयक चतुर्वेदी मार्गदर्शन में जिले के एक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर घोटपाल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय के लिए राष्ट्रीय स्तरीय से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) गुणवत्ता का प्रमाणीकरण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा किया गया है। इस स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चयनित राष्ट्रीय टीम के द्वारा किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणीकरण हेतु (एनक्यूएएस) के 6 मानकों के आधार पर किया गया है। इसके लिए संबंधित संस्था के द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि , क्लीनिकल सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। उक्त मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। वर्तमान में जिले के 6 आयुष्मान आरोग्य मंदिर 1 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लक्ष्य रखा गया है।