मानिकपुरी पनिका समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 01 सितंबर को दुर्ग में होगा हरियाली महोत्सव * महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मंडल ने की महिला बाल विकास मंत्री से मुलाकात - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 18, 2024

मानिकपुरी पनिका समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 01 सितंबर को दुर्ग में होगा हरियाली महोत्सव * महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मंडल ने की महिला बाल विकास मंत्री से मुलाकात


 

 रायपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज,छत्तीसगढ़ (महिला प्रकोष्ठ) के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय महिला हरियाली महोत्सव का आयोजन 01 सितंबर दिन रविवार को दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है। 

  बता दें कि महिला हरियाली महोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण छ ग शासन शामिल होंगे। मानिकपुरी महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे मंत्री छ ग शासन से उनके निवास में भेंटकर मुख्य आतिथ्य स्वीकार किये जाने सादर आमंत्रित किया है। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने व गरिमामयी उपस्थिति हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इस अवसर पर श्रीमती वेदमती महंत सहित महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  महिला हरियाली महोत्सव समारोह में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में आमिन माता महिला मंडल की महिलायें उपस्थित होंगी। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज के मीडिया प्रभारी सेवक दास दीवान ने प्रेस के माध्यम से दी है।

Post Bottom Ad

ad inner footer