बसना - आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर रविराज ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल मैदान में भव्य प्रदर्शनी मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम व आम सभा का आयोजन किया गया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित करते हुए राष्ट्र गान एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं देश सेवा करते हुए सेना में शहीद हुए नौजवानों के परिवार के सदस्यों का सम्मान किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पूर्णानंद मिश्रा विकास खंड स्रोत समन्वयक ने स्वागत भाषण में आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों का हार्दिक स्वागत करता हूं और बधाई देता हूं। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर पूरे देश में 09 अगस्त से 15अगस्त आजादी को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।हर घर तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने पूर्वजों, शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करें जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन शहीद वीरों के सम्मान में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि श्रीमती वृन्दावती पांड़े जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रूक्मिणी पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत बसना, गजेन्द्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत, रविराज ठाकुर एस डी एम, कृष्ण कुमार साहू तहसीलदार,सूरज सिदार सी एम ओ,ललित सिंह नायब तहसीलदार,जे आर डहरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी, खिरोद पुरोहित प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल,बलदेव मिश्रा प्राचार्य कुड़ेकल, रमेश अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, अरविंद मिश्रा, मोहित पटेल,शीत गुप्ता पार्षद, महेन्द्र सिंह अरोरा पिंटू पार्षद, वरिष्ठ पत्रकार सेवक दास दीवान संपादक रिपोर्टर क्रांति,आर के दास, अभय धृतलहरे,मनहरण सोनवानी, संजय तायल, शुकदेव वैष्णव मंचासीन रहे। समस्त अतिथियों के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर अपने अपने विचार व्यक्त कर सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेकानंद दास शिक्षक के द्वारा किया गया। करनापाली के स्कूली बच्चों के छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली के पारंपरिक तरीके से देशभक्ति गीत पर गेंड़ी का प्रदर्शन किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र छात्राओं का देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी नागरिकों का मन मोह लिया।
गौरतलब है कि प्रदर्शनी मेला में, कृषि विभाग,वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग,महिला बाल विकास व परियोजना विभाग एवं महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के सामग्रियों स्टाल लगाया था। पुलिस विभाग बसना के द्वारा भारतीय न्याय संहिता के नये धाराओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचे इसका विशेष ध्यान दिया गया। उक्त अवसर पर सुखराम निराला वन परिक्षेत्र अधिकारी, जयंत बारीक ए एस आई, शिक्षक प्रेमचंद पटेल,जोल्हे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।