छत्तीसगढ़ प्रदेश मे महिलाओं की सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था को लेकर पत्रकार वार्ता - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 3, 2024

छत्तीसगढ़ प्रदेश मे महिलाओं की सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था को लेकर पत्रकार वार्ता

 


जिला प्रतिनिधि=  भुनेश्वर ठाकुर


*नौ माह की भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित*

*प्रदेश में अब तक महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुए जिसमें 600 से अधिक बलात्कार की घटना*

दंतेवाड़ा- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस के द्वारा प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, इसे लेकर पत्रकार वार्ता की गई।*

*पत्रवार्ता को वीरेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रा शर्मा, जिला महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी,जिला महामंत्री  विमल सलाम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा,महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रा ठाकुर, प्रवक्ता राकेश मंडावी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नौ माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित हो गई है।प्रतिदिन प्रदेश में कहीं न कहीं सामुहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही है।*

*इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है कि  राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नही है। रायपुर नया बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म होता है, दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया लेकिन उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया,यहाँ भी पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी रही। पूरे प्रदेश में महिलाएं घर से बाहर निकलने में भयभीत हो रही है।बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।बेहद दुर्भाग्य जनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गम्भीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिए लेकिन बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। 

Post Bottom Ad

ad inner footer