दशहरा के उपलक्ष पर पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में किया गया शस्त्र पूजा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 13, 2024

दशहरा के उपलक्ष पर पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में किया गया शस्त्र पूजा



 जिला  प्रतिनिधि =  भुनेश्वर ठाकुर



 

पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में पारंपरिक मान्यताओं के मद्देनजर शस्त्र पूजा आयोजित किया गया, जिसमे पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भा.पु.से.) सहित दंतेवाड़ा पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया।

बुराई पर अच्छाई की जीत के इस उत्सव पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाये प्रेषित की हैं। इस उपलक्ष पर सांकेतिक रूप से एक रखिया फल का बलि दिया गया। 

तत्पश्चात्  रक्षित केंद्र दंतेवाड़ा में शस्त्रों की भी पूजा की गई। 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सुश्री कल्पना वर्मा (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्रीमती आशा सेन (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री कमलजीत पाटले (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्रीमती रुचि वर्मा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री नसर सिद्धिकी (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री राहुल उईके (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री ठाकुर गौरव सिंह (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्रीमती आकांक्षा पाण्डे (रा.पु.से.), रक्षित निरीक्षक श्री सुशील नौटियाल एवं रक्षित केंद्र दंतेवाड़ा के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer