संगठन चुनाव हेतु भाजपा द्वारा आयोजित कार्यशाला में चुनाव अधिकारी बैदु राम कश्यप ने की समीक्षा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 4, 2024

संगठन चुनाव हेतु भाजपा द्वारा आयोजित कार्यशाला में चुनाव अधिकारी बैदु राम कश्यप ने की समीक्षा

 


जिला  प्रतिनिधि   भुनेश्वर ठाकुर 



दंतेवाड़ा ।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे जिला संगठन चुनाव अधिकारी बैदू राम कश्यप ने कार्यशाला में आगामी संगठन चुनाव के संबंध में चर्चा कर विस्तृत जानकरी दी एवं तैयारियों की जानकारी लेते हुए समीक्षा किया | कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुख़र्जी,अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया | पूर्व विधायक बैदु राम कश्यप ने कहा की तय समय पर संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षों व जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुथ समिति का गठन एवं अन्य कार्यक्रमों के तैयारी को पूर्ण करे | भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने भी संगठन चुनाव हेतु रुपरेखा तैयार कर संगठन को और सशक्त कैसे बनाया जाये एवं आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया | विधायक चैतराम अटामी ने आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय चुनाव हेतु कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर अभी से बूथ स्तर तक पहुंच कर जुट जाने हेतु अनुरोध किया | जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया की 273 बूथों मै 235 बूथों का गठन हो चूका है और 7 दिसंबर तक 100% बूथों का गठन करने का लक्ष्य है |कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने किया एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया।

Post Bottom Ad

ad inner footer