जिला प्रतिनिधि= भुनेश्वर ठाकुर
दंतेवाड़ा लगातार दूसरी बार प्रदेश संगठन के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के बस्तर की आराध्य देवी एवं माँ दंतेश्वरी के पावन धरा दंतेवाड़ा आगमन पर गीदम नगर पंचायत के सामने विधायक चैतराम अटामी,प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं जिला संगठन प्रभारी दंतेवाड़ा श्रीनिवास मद्दी भी पहुंचे जिनका भी स्वागत किया गया | भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के द्वारा समूचे गीदम व दंतेवाड़ा शहर को भगवा झंडा ,बैनर एवं पोस्टर से सजाया गया था। गीदम व दंतेवाड़ा नगर में अनेकों स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का विभिन्न समाज संगठन एवं संस्थाओं के द्वारा फूल माला, गजमाला एवं जोरदार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं, नागरिकों के द्वारा जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरती, तिलक कर पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया।
एजुकेशन सिटी जावंगा गीदम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का स्वागत एवं अभिनंदन करने का सिलसिला आरंभ हुआ जो गीदम नगर पंचायत चौक,हारम चौक,अनुराग पैलेस,गायत्री मंदिर एवं दंतेश्वरी माई जी की मंदिर के समक्ष भव्य स्वागत होता रहा।अनुराग पैलेस कलेक्ट्रेट परिसर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का लड्डू से तौलकर सम्मान किया गया।