कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र नर्सियापलम और बम्हनी पिथौरा का किया औंचक निरीक्षण - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 28, 2026

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र नर्सियापलम और बम्हनी पिथौरा का किया औंचक निरीक्षण

 



महासमुंद - कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से जारी रखने के लिए लगातार सघन दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र नर्सियापलम एवं बम्हनी पिथौरा का औंचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उठाव की स्थिति, दैनिक खरीदी लक्ष्य एवं लंबित पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम पिथौरा  बजरंग वर्मा, डिप्टी कलेक्टर  शुभम देव, समिति प्रबंधक, सहकारी समिति के कमर्चारी एवं कृषक गण उपस्थित रहे।

कलेक्टर लंगेह ने समिति प्रबंधको एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करते हुए धान खरीदी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपने-अपने केन्द्रों में भौतिक सत्यापन कर किसानों से शेष रकबा समर्पण के लिए प्रोत्साहित करें। केंद्रों पर समिति प्रबंधन सतत् निगरानी बनाये रखें तथा अवैध धान विक्रय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही धान की गुणवत्ता संबंधी आपत्तियों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जाये।



कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिये कि धान खरीदी से संबंधित ऑनलाइन एंट्री उसी दिन पूर्ण की जाये।किसी भी स्थिति में लंबित न रखी जाये। खरीदी समाप्ति के साथ ही तत्काल समापन रिपोर्ट, भौतिक सत्यापन एवं अभिलेख मिलान सुनिश्चित किया जाये। किसी भी स्तर पर कमीशन, अवैध वसूली या अनधिकृत रोक-टोक की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Post Bottom Ad

ad inner footer