बसना क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 15, 2026

बसना क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान




बसना-बसना क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों में सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटर साइकिल चालकों को केवल 100 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है, वहीं चार पहिया वाहनों को अधिकतम 1000 रुपये तक का ही पेट्रोल या डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सीमित वितरण के कारण पेट्रोल पंपों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है।

इस संबंध में पेट्रोल पंप संचालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि “इनपुट” यानी सप्लाई में कमी आने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध नहीं होने से मजबूरी में सीमित वितरण किया जा रहा है।

ईंधन संकट का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रोजमर्रा के कामकाज, नौकरी, व्यापार तथा दूर-दराज क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों, व्यापारियों और यात्री वाहनों के चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Post Bottom Ad

ad inner footer